SIWAN EXPRESS NEWS

आपके काम कि हर खबर

||

UP NEET UG काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन हुए शुरू, ऐसे करें आवेदन

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on linkedin
Share on telegram

Insert Your Ads Here

UP NEET UG काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन हुए शुरू, ऐसे करें आवेदन। आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर 2022 को है।

UP NEET UG काउंसलिंग 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन 22 अक्टूबर से शुरू हो चुके हैं। डायरेक्टरट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग, UP ने 22 अक्टूबर 2022 को UP NEET UG काउंसलिंग 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार UP NEET UG काउंसलिंग राउंड के लिए आवेदन करने में इच्छुक है, वे UP NEET की आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

https://siwanexpress.com/padhe-23-october-se-jude-mahatvpurn-aur-mukhya/

85%  राज्य कोटे की सीटों पर काउंसलिंग राउंड के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 अक्टूबर 2022 है। राज्य मेरिट लिस्ट 29 अक्टूबर 2022 को जारी की जाएगी और आखिरी आवंटन रिजल्ट 4 या 5 नवंबर 2022 को घोषित होगा। UP NEET काउंसलिंग पोर्टल तक रजिस्ट्रेशन के लिए, उम्मीदवारों को अपने NEET आवेदन की संख्या और रोल नंबर को दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करना होगा। उम्मीदवारों को काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क के रूप में 2000 रुपये का जमा कराना होगा। UP NEET काउंसलिंग शेड्यूल और उसके आवेदन करने के प्रक्रिया नीचे देखें।

UP NEET UG काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन हुए शुरू, ऐसे करें आवेदन
UP NEET UG काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन हुए शुरू

 कुछ महत्वपूर्ण तारीखें

UP NEET UG काउंसलिंग 2022 के रजिस्ट्रेशन और शुल्क भुगतान  22 से 28 अक्टूबर 2022 की है।

शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर 2022 है।

UP NEET UG राज्य मेरिट लिस्ट जारी करने की तिथि  29 अक्टूबर 2022 है।

च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग की तिथि 1 नवंबर से 4 नवंबर, 2022 तक है।

UP NEET UG सीट के आवंटन रिजल्ट  4 और 5 नवंबर 2022 है।

आवंटित संस्थानों में रिपोर्टिंग की तिथि 7 से 11 नवंबर 2022 तक है।

UP NEET UG काउंसलिंग 2022 के लिए आवेदन कैसे करें

UP NEET की आधिकारिक वेबसाइट  upneet.gov.in पर जाना है।

होम पेज पर दी गई UP NEET UG काउंसलिंग 2022 के रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना है।

लॉग इन विवरण दर्ज करना हैं और सबमिट पर क्लिक करना है।

इसके बाद आवेदन पत्र भरकर और आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।

आगे, सबमिट पर क्लिक कर आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर लेना है।

अंत में भविष्य के लिए पेज को डाउनलोड करना है।

Insert Your Ads Here

FOLLOW US

POPULAR NOW

RELATED