SIWAN EXPRESS NEWS

आपके काम कि हर खबर

||

Upsssc ने क्लर्क के 1600 से अधिक पदों पर निकाली भर्ती, जल्द करें अप्लाई

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on linkedin
Share on telegram

Insert Your Ads Here

Upsssc ने क्लर्क के 1600 से अधिक पदों पर निकाली भर्ती, जल्द करें अप्लाई।

उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विसेस सेलेक्शन कमीशन upsssc ने क्लर्क के 1,621 पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन की मांग की हैं। अंतिम तिथि से पहले करे अप्लाई।

https://siwanexpress.com/cbse-ctet-2022-ke-december-se-shuru-honge-pariksha/

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (upsssb) ने यूपी के सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों के लिए क्लर्क पद के लिए वैकेंसी निकाली हैं। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से क्लर्क के कुल 1621 पदों को भरा जाएगा।

इन पदों पर भर्ती का काम काफी समय से चल रहा है और जल्द ही इन पर अप्लाई करने की लास्ट डेट भी आने वाली है। इसलिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार होने के बावजूद अगर आपने किसी वजह से अभी तक अप्लाई न किया हो तो अब कर दें। Upsssc के क्लर्क पदों पर अप्लाई करने की अंतिम तिथि 27 अक्टूबर 2022 है।

कौन-कौन से उम्मीदवार कर सकते है अप्लाई

Upsssc के क्लर्क पदों पर अप्लाई करने वाले कैंडिडेट के लिए जरूरी है कि उसने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास की हो।

इसके साथ ही उसे कंप्यूटर पर टाइपिंग भी आनी चाहिए।

हिंदी टाइपिंग के लिए 25 शब्द प्रति मिनट और इंग्लिश टाइपिंग के लिए 30 शब्द प्रति मिनट की स्पीड होनी जरूरी है।

Upsssc ने क्लर्क के 1600 से अधिक पदों पर निकाली भर्ती, जल्द करें अप्लाई
Upsssc ने क्लर्क के 1600 से अधिक पदों पर निकाली भर्ती

आयु सीमा

यूपी एडेड स्कूलों में क्लर्क पदों पर अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसकी डिटेल्स वेबसाइट पर जाकर देखा जा सकता है।

सेलेक्शन की प्रक्रिया

यूपी क्लर्क पदों पर सलेक्शन कैंडिडेट्स के मुख्य तौर पर PET की परीक्षा के स्कोर के आधार किया जाएगा।

PET के नंबरों को 80 प्रतिशत और इंटरव्यू के नंबरों को 20 प्रतिशत महत्व दिया जाएगा।

कॉलेज प्रबंधक की प्रीऑक्यूपेशन में एक सेलेक्शन कमेटी बनेगी जो कैंडिडेट्स का इंटरव्यू लेगी।

इस कमेटी में पांच सदस्य होंगे।

इंटरव्यू और पीईटी स्कोर के बेसिस पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

आवेदन शुल्क और सैलरी

इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 750 रुपए शुल्क देना होगा। वहीं रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 500 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा।

अगर इन पदों पर आपका सेलेक्शन हो जाता है तो आपको महीने के 18,780 रुपए से लेकर 67,390 रुपए तक सैलरी हर महीने मिलेगी। इसकी डिटेल्स नोटिस में देख सकते हैं।

आवेदन करने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म Upsssc की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 27 अक्टूबर है।

भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथि

आवेदन करने की अंतिम तिथि- 27 अक्टूबर 2022 तक

मेरिट लिस्ट- 6 नवंबर 2022 को जारी

टाइपिंग टेस्ट परीक्षा की तिथि – 22 नवंबर 2022

क्लर्क भर्ती के लिए इंटरव्यू – 4 दिसंबर 2022

क्लर्क जॉइनिंग लेटर की तारीख – 16 जनवरी 2023

 

Insert Your Ads Here

FOLLOW US

POPULAR NOW

RELATED