कटिहार में वंदे भारत ट्रेन पर 21 दिनों में चौथी बार पत्थरबाजों का हमला; टूटे खिड़कियों के शीशे।
सार
पटना: इन दिनों बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थरबाजों का लगातार हमला हो रहा है। ट्रेन पर पिछले 21 दिनों में अब तक तकरीबन 4 बार पत्थरबाजों द्वारा हमला किया जा चुका है। दरअसल, बीते शुक्रवार को जिला कटिहार के बलरामपुर में लोगों द्वारा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव किया गया।
https://siwanexpress.com/admission-fraud-open-online-front-against-gang-cheating-money/
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर हुए इस हमले में बोगी नंबर C6 की खिड़की का शीशा टूट गया। वहीं, पथरवा के समय ट्रेन में बैठे यात्रियों को किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई है। लेकिन रेलवे को पिछले चार दिनो से लगातार नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। इससे पूर्व भी बिहार के किशनगंज और बंगाल के कुछ क्षेत्रों में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव हो चुके हैं।
पिछले 21 दिनों से हो रहे हमले
बिहार में वंदे भारत में पिछले 21 दिनों से लगातार पत्थरबाजों द्वारा हमला किया जा रहा है। ट्रेन पर हुए इस हमले में ट्रेन के शीशे समेत अन्य कई तरह के नुकसान रेलवे को झेलना पड़ रहा है। रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम तकरीबन 4:51 पर हुई। ये हमला पश्चिम बंगाल के दालकोला और बिहार के तेलता स्टेशन के बीच हुआ। इससे पहले ट्रेन बारसोई स्टेशन से रवाना हुई थी।
अधिकारी ने दी जानकारी
रेलवे अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार रेलवे अपने लेवल पर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इस मामले की जांच कर रहा है। उन्होंने आगे बताया कि पथराव के कारण न्यू जलपाईगुड़ी से हावड़ा स्टेशन के बीच चलने वाली वंदे भारत की एक बोगी का शीशा टूट गया है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है इसकी पुष्टि ट्रेन के अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ही होगी।

इन बोगियों के शीशो का हुआ नुकसान
जानकारी के लिए बता दें कि बंगाल के दालकोला से बिहार के तेलता स्टेशन के बीच (KM.118-122) पथराव होने की घटना की रिपोर्ट की गई थी। पथराव से बोगी नंबर C-6 (NO.P 6227667) खिड़की का शीशा टूट गया। जिसके बाद इस बात की जानकारी पुलिस और रेलवे टीम को दी गई। जिसके बाद, सूचना मिलते ही पुलिस और रेलवे की टीम जांच में जुट गई है। साथ ही, स्थानीय लोगों से इस बात की जानकारी ली जा रही है। इस घटना के आरोपी लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी और जुर्माना भी वसूला जाएगा। इस मामले में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
पूर्वी भारत को केंद्र से मिली पहली वंदे भारत
जानकारी के लिए बता दें कि पूर्वी भारत को ये पहली वंदे भारत ट्रेन मिली थी। जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया गया था। यह ट्रेन हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच चल रही है। वंदे भारत के बारे में बता दें कि अब ये ट्रेन बुधवार को छोड़कर हफ्ते के 6 दिन चलेगी। ये ट्रेन 600 किमी. की दूरी को तय करने में तकरीबन 7:05 घंटे का समय लगाती है। ये ट्रेन हावड़ा से सुबह 05:55 बजे खुलेगी और दोपहर 1:30 बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंच जाएगी।