डायबिटीज में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए: जानें डायबिटीज से जुड़ी कुछ अहम बातें
Diabetes control tips: आजकल के जीवन में डायबिटीज होना एक सामान्य सी बात हो गई है। क्योंकि यहां हर परिवार में कोई न कोई सदस्य इस बीमारी से पीड़ित जरूर होता है। दिन प्रतिदिन खराब दिनचर्या और अपने भोजन पर नियंत्रण न रखने के कारण लोग इस बीमारी के शिकार हो जाते है।
https://siwanexpress.com/illegal-crop-opium-planted-naxalites-area-destroyed/
आज के इस लेख में हम जानेंगे की बढ़े शुगर लेवल में हमें क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए। किस प्रकार हम अपने शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं। इसकी जानकारी के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।

डायबिटीज
डायबिटीज में अगर हम सही डाइट लेते है तो वह हमारे शरीर में बढ़े शुगर लेवल को कंट्रोल करने में कई तरह से फायदेमंद साबित हो सकता है। भोजन में मौजूद कई ऐसे पोषक तत्व है जो शुगर लेवल को कंट्रोल करने और डायबिटीज के लक्षणों व उससे होने वाले जोखिमों से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं।
भोजन में मौजूद प्रोटीन पेट में धीमी गति से पचता है, जो हमारे शरीर में ग्लूकोज़ के अवशोषण को धीमा कर सकता है। इसके अलावा, इनमें पाए जाने वाले फाइबर हमारे शरीर में शुगर लेवल को कम करने में मदद कर सकता है।
एक हाई फाइबर, लो फैट, लो कोलेस्ट्रॉल, लो शुगर और लो सॉल्ट युक्त भोजन डायबिटीज में बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। ऐसे में इस तरह की डाइट डायबिटिक्स के लिए बेहद मददगार साबित हो सकते हैं।
मधुमेह के लिए बेस्ट डाइट
अगर आप यह सोच रहे हैं कि डायबिटीज के मरीजों को कैसा भोजन करना चाहिए, तो इस लेख के पहले भाग में हम शुगर के लिए सबसे अच्छे खाद्य पदार्थ की जानकारी दे रहे हैं।
फल
डायबिटीज में खाए जाने वाले कुछ फायदेमंद फल:
संतरा
मधुमेह में संतरे एक बेहतर विकल्प है क्योंकि संतरे में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो इसे डायबिटीज के लिए बेहतर फल बनाता है। इसके अलावा, संतरे में विटामिन सी भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को एक संतरा प्रतिदिन खाना चाहिए।
बेरीज
शुगर में बेरीज का सेवन भी बेहद फायदेमंद हो सकता है। बेरीज इंसुलिन सेंसिविटी को बेहतर करने और ब्लड में ग्लूकोज की मात्रा को कम करने में मदद कर सकता हैं। साथ ही, ये लो ग्लाइसेमिक फल होने के अलावा फाइबर युक्त, जरूरी विटामिन्स और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होता हैं।
सेब
शुगर में सेब सबसे बेस्ट फल माना जाता है। सेब के सेवन डायबिटीज में होने वाले ह्रदय रोग का जोखिम कम हो सकता है। साथ ही, इसमें क्वेरसेटिन नामक फ्लैवनॉइड होता है, जो शरीर में कार्ब के पाचन को धीमा कर, ब्लड में शुगर लेवल को बढ़ने से रोकता है।
अंगूर
डायबिटीज में अंगूर भी बेहद फायदेमंद होता है। अंगूर में ऐसे कंपाउंड होते हैं, जो इंसुलिन रेस्पॉन्स में सुधार करते है। साथ ही, यह शुगर लेवल को बढ़ने से रोक सकता है। फिर भी ध्यान रहे अंगूर का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।
इन अनाज की रोटियां
अगर हम रोटियों की बात करें तो हम सबसे ज्यादा गेहूं के आटे की रोटी खाते हैं, लेकिन कई हेल्थ एक्सपर्ट की माने तो गेहूं के आटे का सेवन ज्यादा नहीं करना चाहिए क्योंकि ऐसे में ब्लड में ग्लूकोज लेवल बढ़ सकता है।
जब हम गेहूं के आटे की रोटी बनाते है तो इसमें का चोकर निकाल देते हैं। जिसके बाद, सिर्फ मोटा मैदा ही बच जाता है, जो ब्लड में शुगर लेवल को बढ़ा सकता है। इसलिए गेहूं की रोटी की जगह अन्य आटे की रोटी खाई जा सकती है। जैसे: मक्का, बाजरा, चना, ज्वार। डायबिटीज में इन आटो की बनी रोटी बेहद ही फायदेमंद होता है।
सब्जियां
अब हम जानेंगे कि मधुमेह में किन सब्जियों का सेवन मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है:
ब्रोकली
एक रिसर्च के मुताबिक, ब्रोकोली का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। क्योंकि ब्रोकली में सल्फोराफेन होते हैं, जो हमारे शुगर लेवल को कम कर सकता हैं।
गाजर
गाजर एक ऐसी सब्जी है जिसमें विटामिन ए, बी और फाइबर भरपूर मात्रा में होता हैं, जो डायबिटीज में राहत दिलाता हैं। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो डायबिटीज के लिए इसे एक बेहतरीन सब्जी बनाता है। इसके अलावा, इस बीमारी में आँखों से जुड़ी समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में, गाजर आँखों को स्वस्थ रख सकता है। साथ ही, यह पेट और पाचन तंत्र के लिए भी लाभकारी होता है।
टमाटर
टमाटर में लाइकोपीन, विटामिन-सी, ई, बीटा-कैरोटीन, फ्लेवोनॉइड, पोटैशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो डायबिटीज में फायदा पहुंचाता हैं। इसके अलावा, इसमें लाइकोपीन, ल्यूटिन, बीटा कैरोटीन जैसे एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं, जो आँखों को स्वस्थ रखते हैं।
दाल/ बीन्स
डायबिटीज के मरीजों के लिए एक हेल्थी डाइट में दाल और बीन्स को भी शामिल करना चाहिए। क्योंकि, दाल और बीन्स में प्रोटीन और फाइबर की मात्रा अच्छी होती है, जो हमारे ब्लड में शुगर लेवल को कम करने के अलावा हमारे सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है।
चना
चना का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है और यह प्रोटीन और फाइबर का बहुत ही अच्छा स्रोत है, जो ब्लड में शुगर लेवल को बराबर रखने में कारगर साबित होता है।
मूंग दाल
मूंग दाल में ग्लाइसेमिक इंडेक्स 38 होता है। इसके अलावा, इसमें फाइबर, प्रोटीन और फोलेट की मात्रा भरपूर होती है। ये दाल ब्लड में शुगर लेवल को बराबर रखने में काफी मददगार साबित होती है।
उड़द दाल
उड़द दाल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 43 होता है। ये दाल हाई फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होता है। इसका हाई फाइबर और प्रोटीन ब्लड में शुगर लेवल को सही करता है।
मसूर दाल
शुगर को कंट्रोल करने के लिए मसूर की दाल का सेवन करना एक बेहतर विकल्प है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स 25 होता है और इसमें प्रोटीन और फाइबर भी भरपूर मात्रा में होता है। इस दाल में एंटीऑक्सिडेंट (फ्लेवोनोइड्स) भी पाया जाता हैं जो pancreatic cells को डैमेज होने से बचाता हैं और ब्लड में ग्लूकोज के लेवल को बराबर करता हैं।
राजमा
राजमा के सेवन से डायबिटीज की बीमारी को कंट्रोल किया जा सकता है। साथ ही वजन घटाने और हृदय के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में भी सहायता कर सकता है। ऐसे में यह डायबिटीज में होने वाली परेशानियों को कम कर सकता है। दरअसल, राजमा हानिकारक कोलेस्ट्रॉल (LDL (low-density lipoprotein)को घटाकर अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL(high-density lipoprotein) के लेवल को बढ़ा सकता है।
इसके अलावा, राजमा का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है, जिसकी वजह सी डायबिटीज के लिए परफेक्ट डाइट की लिस्ट में आता है।
ड्राई फ्रूट्स
यदि आप डायबिटीज के मरीज है और सोचते हैं कि ड्राई फ्रूट्स में आप क्या खा सकते हैं, तो उन्हें बता दें कि इस दौरान आप ड्राई फ्रूट्स को अपने डाइट में हेल्दी स्नैक्स के रूप में शामिल कर सकते हैं। मधुमेह में खाएं जाने वाले ड्राई फ्रूट्स इस प्रकार हैं: काजू, बादाम, पिस्ता, अखरोट, किशमिश, खजूर, सूखी खुबानी।
नॉन वेज
इस दौरान नॉन वेज का सेवन करना भी जरूरी होता है। मधुमेह में अंडा, मछली और चिकन खाना फायदेमंद साबित हो सकता है।
अंडा
यदि आप ये विचार करते है कि मधुमेह के लिए कैसा भोजन करना सही होगा, तो जानकारी के लिए आपको बता दे कि इसके लिए अंडे को अच्छा भोजन माना जा सकता है। अंडे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है जो ब्लड शुगर को कम करने में सहायता प्रदान करता है। साथ ही, इसमें कैल्शियम और विटामिन डी भी भरपूर मात्रा में होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाए रखता है।
हम आपको बता दें कि डायबिटीज में हड्डियों पर भी असर पड़ता है, हड्डियां कमजोर होने लगती है। ऐसे में कह सकते है कि डायबिटीज में अंडे फायदेमंद हो सकते हैं।
चिकन
चिकन में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है, जो ग्लूकोज़ के अब्सोर्पशन को कम करता है। जिससे डायबिटीज को कंट्रोल करने में सहायता मिलती है। इसके अलावा, चिकन का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है, जो ब्लड में शुगर लेवल को बढ़ने नहीं देता है। साथ ही, इसमें फैट की मात्रा भी कम होती है।
मछली
इस दौरान मछली का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। मछली से हमें ओमेगा 3 फैटी एसिड मिलता है, जो हृदय के लिए बहुत अच्छा होता है। साथ ही वह bad cholesterol को भी कम करने में मदद करता है। जिससे डायबिटीज में होने वाली जटिलताओं से बचा जा सकता है।
डेयरी प्रोडक्ट्स
डायबिटीज होने पर यदि आप डेयरी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए लो फैट वाले डेयरी प्रोडक्ट्स लेना अच्छा साबित होगा। इस दौरान लो फैट मिल्क और दही का प्रयोग कर सकते हैं। इनमें फैट की मात्रा कम और प्रोटीन की मात्रा भरपूर होती है, जो डायबिटीज में बेहतर साबित हो सकता है।
व्यायाम करना भी है आवश्यक
इस बीमारी में डाइट के साथ-साथ फिजिकल एक्टिविटी भी बहुत जरूरी होती है। सप्ताह में कम से कम तीन बार तीस मिनट तक व्यायाम करें। यह लंबे समय तक ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसके साथ ही हाई ब्लड शुगर मरीजों को अपने शुगर को कंट्रोल करने के लिए डॉक्टर से मिलना चाहिए और इसके इलाज के लिए मदद लेनी चाहिए।
डायबिटीज में कोई भी आहार लेते समय ध्यान देने वाली बातें
- इस दौरान किसी भी खाने वाली चीज का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए।
- डायबिटीज में अधिक मीठे फल या नट्स लेने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
- फलों के जूस पीने की जगह साबुत फलों का ही सेवन करें।
- यदि जूस पीना हो तो घर में बना जूस पीएं। इनमें चीनी, गुड़ या शहद का इस्तेमाल न करें।
- एक बार में अधिक भोजन करने से बचें, बल्कि हर थोड़ी – थोड़ी देर में कुछ हेल्दी खाएं।
- प्लेट में कम्पलीट डाइट वाली चीजें रखें, जिसमें सब्जी, दाल, अंडा, रोटी व चावल सभी थोड़ी-थोड़ी मात्रा में अवश्य हो।
- अगर किसी खाद्य पदार्थ के सेवन से शुगर लेवल बढ़ता है, तो उसे दोबारा लेने से बचें।
मधुमेह में परहेज करने वाली चीजें
शुगर लेवल बढ़ने पर हमें क्या खाना चाहिए ये जानने के साथ ही अब हम ये जानेंगे कि हमें किन चीजों से परहेज रखना चाहिए। अब हम मधुमेह में परहेज किए जाने वाले खाद्य पदार्थों की जानकारी देने जा रहे हैं।
- सबसे पहले डायबिटीज के मरीजों को शुगर युक्त चीजों के सेवन से बचना चाहिए।
- यदि किसी व्यक्ति को शुगर की बीमारी है, तो वे अधिक कार्ब्स लेने से बचें।
- इसके अलावा डायबिटीज में अधिक तली-भुनी चीजें खाने से भी बचना चाहिए।
- मधुमेह के मरीजों को डिब्बा बंद खाद्य पदार्थों से परहेज करना चाहिए।
- साथ ही, जंक फ़ूड जैसे – पिज़्ज़ा, बर्गर, नूडल्स आदि के सेवन करने से बचना चाहिए।
https://sarkaridada.com/2023/02/05/bsf-hc-asi-constable-group-c-online-form-2023/
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी व घरेलू नुस्खे और अन्य जानकारियां सभी सामान्य जानकारियों पर आधारित है। इनका इस्तेमाल करने से पहले अपने चिकित्सक से संपर्क कर सलाह जरूर लें।