SIWAN EXPRESS NEWS

आपके काम कि हर खबर

||

लिवर क्या है, उसे स्वस्थ कैंसे रखें? -लिवर को मजबूत रखने के लिए भोजन और कुछ घरेलू उपाय

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on linkedin
Share on telegram

Insert Your Ads Here

लिवर क्या है, उसे स्वस्थ कैंसे रखें? -लिवर को मजबूत रखने के लिए भोजन और कुछ घरेलू उपाय

Content

  • लिवर क्या है?
  • लिवर को मजबूत रखने वाले खाद्य पदार्थ।
  • लिवर को स्वस्थ रखने के निम्नलिखित उपाय।
  • लिवर को स्वस्थ रखने के कुछ घरेलू नुस्खे।
  • लिवर को स्वस्थ रखने के लिए जीवनशैली में सुधार।
  • सारांश

विस्तार

Health Tips: अमेरिका के राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान के अनुसार विश्व भर में हर वर्ष तकरीबन २० लाख लोगों की मृत्यु खराब जीवनशैली और खान – पान के कारण हो जाती है। हमारे शरीर में ऐसे अंग है यदि हम उनका ख्याल रखे तो हम एक स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। जिसमे से एक अंग है हमारा लिवर। खराब जीवनशैली और खान – पान के कारण दिन पर दिन लिवर में समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में लिवर को स्वस्थ कैसे रखा जाए इसका उपाय करना बेहद जरूरी हो जाता है। स्वस्थ लिवर के लिए एक स्वस्थ डाइट के साथ कुछ जीवनशैली में सुधार किया जा सकता है।

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए बेहतर खान – पान का होना बेहद महत्वपूर्ण है। बेहतर खान-पान के लिए सही भोजन का चुनाव करना बहुत जरूरी हो जाता है।

आज के इस लेख में हम जानेंगे कि हम अपने लिवर को स्वस्थ कैसे रख सकते हैं। इसके लिए हम किन घरेलू उपायों का उपयोग कर सकते हैं।

लिवर क्या है, उसे स्वस्थ कैंसे रखें? -लिवर को मजबूत रखने के लिए भोजन और कुछ घरेलू उपाय

लिवर क्या है?

लिवर शरीर के अंदर का सबसे बड़ा और सबसे महत्वपूर्ण अंग है जो फेफड़े के ठीक नीचे दाईं ओर होता है। लिवर का कार्य पित्त और एल्बुमिन का निर्माण करना, अमीनो एसिड और ब्लड क्लॉटिंग को रेगुलेट करना, इन्फेक्शन से बचाना,रक्त को साफ करना, विटामिन और खनिज को स्टोर करना होता है। साथ ही, लिवर शरीर के कई छोटे – बड़े कार्य को करता है, इसलिए लिवर का स्वस्थ होना बेहद ही आवश्यक होता है।

Ramnavmi Violence: बिहार और बंगाल में रामनवमी पर जुलूस के दौरान शुरू हुई हिंसा अब तक नहीं रुकी, जानें पूरा मामला 10 बिंदुओं में

लिवर को मजबूत रखने वाले खाद्य पदार्थ

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए भोजन में एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर, विटामिन, मिनरल और अन्य तत्वों को शामिल होना बेहद ही आवश्यक होता है। इसके लिए ताजे फल, हरी सब्जियां, कुछ पेय पदार्थ, मेवे आदि आहार में शामिल होना चाहिए।

 लिवर को स्वस्थ रखने के निम्नलिखित उपाय:

फल

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए ताजे फलों का सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है। फलों में प्राकृतिक रूप से फाइबर, विटामिन और मिनरल जैसे गुण पाए जाते हैं। लिवर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए कुछ विशेष फल इस प्रकार है:

आम
  • हल्के पके आम में कई सारे महत्वपूर्ण तत्वों का भंडार पाया जाता है।
  • जैसे विटामिन- सी, ए, बी 6, विटामिन-के इत्यादि।
  • इन सभी जरूरी तत्वों के कारण आम खाने से लिवर के सभी विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं।
पपीता
  • पपीता एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता हैं।
  • इसके सेवन से लिवर सिरोसिस जैसे गंभीर रोग से छुटकारा पाया जा सकता है।
  • अमेरिका के NIH के अनुसार पपीता नॉन अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज के लिए बेहद ही फायदेमंद होता है।
ब्लूबेरी
बेरीज
  • ब्लूबेरी एक “सुपर-फ्रूट” के रूप में जाना जाता है।
  • इसमें विटामिन, एंटीऑक्सिडेंट आदि जैसे गुण भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं।
  • इन कंपाउंड्स में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीइन्फ्लेमेटरी और एंटीओबेसिटी जैसे गुण पाए जाते हैं।
  • जो लिवर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता हैं।
अंगूर
अंगूर
  • अंगूर में एंटीऑक्सीडेंट और पॉलीफेनोल्स अच्छी मात्रा में होते हैं।
  • इन कंपाउंड्स में लिवर-सुरक्षात्मक गतिविधि पाई जाती है।
  • जो लिवर को स्वस्थ रखने में उपयोगी होती है।
सभी खट्टे फल
सभी खट्टे फल
  • लिवर की बीमारी में खट्टे फल जैसे कीवी, संतरा, मौसमी, अनानास, आदि विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं।
  • ये सभी फल लीवर को डिटॉक्स करने वाले एंजाइम के उत्पादन को बढ़ते हैं और लीवर को साफ करते हैं।
सब्जियां

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए हर दिन ताजी हरी सब्जियों का सेवन करना बेहद महत्वपूर्ण होता है। लिवर के लिए फायदेमंद सब्जियां इस प्रकार हैं:

ब्रोकली
ब्रोकली
  • ब्रोकली लिवर को स्वस्थ रखने में सहायक सब्जी है।
  • इसके इस्तेमाल से लिवर के कैंसर होने की संभावना बेहद कम हो जाती है।
गाजर
  • गाजर में विटामिन ए और बीटा कैरोटिन पाया जाता है जो लिवर के स्वस्थ रखता है।
  • वे लिवर में लिपिड संचय, ऑक्सीडेटिव तनाव, सूजन और जलन को कम करता है।
  • साथ ही, लिवर की बीमारियों को रोकने में मददगार साबित होता हैं।
पालक
  • पालक एक हरी पत्तियों वाली सब्जी है।
  • इसकी हरी पत्तियों में ग्लूटाथिओन नामक एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है।
  • जो लिवर के सभी विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाल देता है।
Himalaya Baby Gift Pack Series,Pack of 1 set,white
Buy Now
चुकंदर
  • चुकंदर में एंटीऑक्सीडेंट और सूजनरोधी गुण पाए जाते हैं।
  • जो लिवर को हर प्रकार के डैमेज से बचाता है।
अनाज

लिवर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए उचित मात्रा में फाइबर का सेवन करना चाहिए। जैसे:

ओटमील
  • ओटमील में फाइबर की मात्रा भरपूर होती है जो लिवर के कार्य को करने में आसानी प्रदान करता है।
ब्राउन राइस
  • सफेद चावल की तुलना में, ब्राउन राइस में फाइबर और विटामिन बी कॉम्प्लेक्स से भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
  • ये लिवर एंजाइम को बेहतर बनाने में मदद करता है।
  • जिससे लिवर के कुशलतापूर्वक काम करने के लिए फायदेमंद साबित होता है।
बाजरा
बाजरा
  • बाजरा भी फाइबर का एक बेहद ही अच्छा स्रोत है।
  • जो लिवर की कार्यप्रणाली में सुधार कर लिवर को स्वस्थ रखता है।
पेय पदार्थ का सेवन

लिवर को स्वस्थ रखने के कुछ पेय पदार्थ का भी सेवन किया जा सकता है। जैसे:

फलों और सब्जियों के रस
  • फलों और सब्जियों के रस में कई ऐसे तत्व होते हैं जो लिवर को स्वस्थ रखते हैं।
  • जैसे: विटामिन ए, बी, सी, ई और विटामिन के। ये तत्व लीवर के प्राकृतिक विषहरण एंजाइमों को बढ़ाता हैं और लिवर को नुकसान से बचा सकता हैं।
  • साथ ही, लीवर एंजाइम के लेवल में भी सुधार कर सकता हैं।
चुकंदर, गाजर और खीरा जूस

इन सभी सब्जियों के रस के सेवन से लिवर की कार्य करने की क्षमता में सुधार होता है।

ग्रीन टी
ग्रीन टी
  • ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीवायरल, एंटीकैंसर, एंटीओबेसिटी और सूजनरोधी जैसे गुण पाए जाते हैं।
  • ये सभी गुण लीवर की प्राकृतिक प्रक्रिया में मददगार साबित होते हैं।
  • ये डिटॉक्सिफिकेशन है और फ्री रेडिकल्स से संभावित जोखिम को भी समाप्त करता है।
  • ये लीवर की बीमारियों से बचाव करते हैं।
नींबू का रस
  • नींबू विटामिन-सी का एक बेहद अच्छा स्त्रोत है जिससे लिवर को स्वस्थ बनाया जा सकता है।
  • विटामिन-सी एक एंटीऑक्सीडेंट है जो मुक्त कणों को बेअसर कर लिवर को स्वस्थ रखता है।
  • साथ ही, विटामिन-सी लिवर में फैट के जमाव को कम करने और फैटी लिवर की बीमारी को रोकने में भी मददगार होता है।
कुछ अन्य खाद्य पदार्थ

दैनिक जीवन में कुछ अन्य खाद्य पदार्थ भी ऐसे है जिनके इस्तेमाल से लिवर स्वस्थ रहता है। जैसे:

जैतून का तेल
जैतून का तेल
  • कम प्रोसेस किए गए जैतून के तेल में एंटीइंफ्लेम्टरी गुण पाए जाते हैं जो लिवर को स्वस्थ रखते हैं।
मेवे
ड्राई फ्रूट्स
  • अखरोट, पिस्ता जैसे मेवों में ओमेगा – ३ फैटी एसिड और पॉलीफेनॉल एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता होता है।
  • ये एंटीऑक्सिडेंट ऑक्सीकरण प्रक्रिया को कम करने में मदद करते हैं जो कई लिवर रोगों का कारण बनता है।
लो फैट डेयरी प्रोडक्ट्स
डेयरी प्रोडक्ट्स
  • लो फैट दूध और दही के सेवन से लिवर का स्वास्थ्य सुधारा जा सकता है।
  • यह लीवर में फैट के लेवल को कम करता है।
  • ये लीवर की क्षति को कम करता है और रक्त में फैट को नियंत्रित करता है।
फैटी फिश
फैटी फिश
  • फैटी फिश में ओमेगा ३ फैटी एसिड होता हैं जो लिवर को स्वस्थ बनाता हैं।
  • यह लिवर के लिपिड मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करता है।
  • साथ ही, लिवर के कार्य में भी सुधार करता है।
  • वहीं, लिवर में सूजन को कम करता है।
  • इसके अलावा, लिवर की बीमारियों को रोकने में मदद करता है।

लिवर को स्वस्थ रखने के कुछ घरेलू नुस्खे

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए कुछ घरेलू नुस्खों को आजमाया जा सकता है। जिससे लिवर में फायदे देखने को मिलते हैं:

हल्दी और दूध का सेवन
  • हल्दी और लो फैट दूध का सेवन करने से लिवर में किसी भी तरह का सूजन होने से बचााया जा सकता है।
वजन को नियंत्रण में रखना
  • लिवर को स्वस्थ रखने के लिए शरीर का वजन का नियंत्रण में होना बेहद आवश्यक है।
  • शरीर का वजन नियंत्रण में होने पर लिवर के साथ-साथ पूरा शरीर भी स्वस्थ रहता है।
व्यायाम करना
  • लिवर को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन व्यायाम करना बेहद जरूरी है।
  • प्रतिदिन स्विमिंग, साइक्लिंग और योगासन करने से लिवर स्वस्थ बना रहता है।
खूब पानी पिएं
  • लिवर की कार्यप्रणाली को सही ढंग से चलें और विषैले पदार्थों को बाहर निकालने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए जीवनशैली में सुधार

इंसान अपनी जीवनशैली में सुधार करके अपना लिवर स्वस्थ रख सकता है। एक बेहतर जीवनशैली से लिवर ही नहीं बल्कि पूरा शरीर स्वस्थ रखा जा सकता है। जीवनशैली में सुधार के लिए कुछ महत्वपूर्ण बिंदु:

  • प्रतिदिन शारीरिक मेहनत करें।
  • इसके लिए हर रोज व्यायाम और योगासन करना चाहिए।
  • खान-पान में सुधार करें, हरी सब्जियों और ताज़े फलों को भोजन में शामिल करें।
  • दिन में एक बार ब्लैक कॉफी का सेवन अवश्य करें।
  • धूम्रपान और शराब से जितना दूर हो सके उतना दूर रहें।
  • लिवर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए एक स्वस्थ डाइट बेहद जरूरी है।

सारांश

आज के इस लेख में हमने जाना कि हम हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग लिवर को कैसे स्वस्थ रख सकते है और इसके लिए हमें किस प्रकार की जीवनशैली को अपनाना चाहिए। कैसे एक स्वस्थ डायट प्लान को अपनाकर और कुछ जीवनशैली में सुधार करके लिवर को स्वस्थ रखा जा सकता है।

 

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान पर आधारित है। यह सभी उपाय किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Insert Your Ads Here

FOLLOW US

POPULAR NOW

RELATED