BPSC 67वीं प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट कब होगा जारी, जानें कैसे करें चेक, कुछ ही दिनों में परीक्षा के रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। परीक्षा परिणाम जारी होने पर परीक्षार्थी इसे bpsc की ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर पाएंगे।
https://siwanexpress.com/read-important-and-important-news-related-2-november/
BPSC 67th PT Result 2022: बीपीएससी 67वीं की प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट कुछ ही दिनों में जारी कर दिया जाएगा। परीक्षा परिणाम जारी होने पर परीक्षार्थी इसे bpsc की ऑफिशियल वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर जाकर चेक कर पाएंगे। आशा की जा रही है की bpsc 67वीं PT रिजल्ट अगले सप्ताह जारी कर दिया जाएगा।
15 नवंबर तक रिजल्ट होगा जारी
परीक्षा के बाद बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि 15 नवंबर तक PT का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। ये परीक्षा 29 सितंबर को हुई थी। इस परीक्षा में तकरीबन 70 % छात्रों ने पार्टिसिपेट किया था। प्रारंभिक परीक्षा में पास परीक्षार्थियों के लिए दिसंबर में एक मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

कितनी रहेगी कटऑफ
अदम्या अदिति संस्थान के एग्जामिनेशन स्पेशलिस्ट गुरु रहमान ने जानकारी देते हुए कहा कि सामान्य श्रेणी का कटऑफ 103-106, OBC का कटऑफ 101-103, Schedule Castes (SC) का 93-95, Schedule Tribes (ST) का 95-98, महिला का कटऑफ 95-98 और EWS का कटऑफ 100-102 तक जाने के अनुमान है। संकल्प सिविल सर्विसेज पटना के डायरेक्टर डॉ. वीसी झा ने बताया कि सामान्य वर्ग के लिए कटऑफ लगभग 105 तक रहने के अनुमान है।
BPSC 68वीं का जल्द ही आएगा नोटिफिकेशन
बीपीएससी 68वीं संयुक्त परीक्षा का नोटिफिकेशन जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। मतलब कुछ ही दिनों में 68वीं सिविल सर्विसेज के नोटिफिकेशन का इंतजार कम हो सकता है।
BPSC 68वीं पीटी में 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसमें 50 सवाल मुश्किल होंगे। इसके लिए अधिक अंकों का निर्धारण किया जाएगा। इसके आगे के 50 मुश्किल सवाल जो दो दो अंक के होंगे। अन्य 100 सवाल 100 नंबर के होंगे। सेक्शन वाइज मुश्किल सवाल पूछे जाएंगे। कुल पेपर 200 अंकों का होगा।
कठिन प्रश्नों की पहचान के लिए अलग से स्टार या कुछ पहचान चिन्ह दिया जाएगा। इसका अगर गलत उत्तर दिया तो नेगेटिव मार्किंग होगी। यानी तुक्का मारने वाले छात्रों के लिए अब बीपीएससी पीटी की परीक्षा पास करना संभव नहीं होगी। एक प्रश्न के गलत उत्तर के लिए चौथाई अंक कटेगा या आधा अंक, यह तय होना बाकी है।