देशभर से पांच साल में गायब हुए इतने बच्चे की आंकड़े जान हैरान हो जाएंगे आप; जानें कितना है इसका आंकड़ा और कौन सा राज्य है शीर्ष पर
Disappearance of children: देश में दिन पर दिन बच्चों के उनके घर से गायब होने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। वहीं, बीते पांच वर्षों में देशभर में कितने बच्चे गायब हुए हैं इसके आंकड़े लोकसभा में पेश किए गए हैं। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा जो आंकड़े लोकसभा में पेश किए गए हैं उनके मुताबिक साल 2018 से इस साल जून तक में कुल 2,75,125 बच्चे गायब हुए हैं। जिसमें से कुल 2,12,825 लड़कियां शामिल हैं।
लोकसभा में दिए गए आंकड़ों की जानकारी के अनुसार, 2 लाख, 40 हजार बच्चों को ढूंढ लिया गया है। जिसमे से 1.73 लाख लड़कियां हैं। इन आंकड़ों की जानकारी खुद केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने पिछले हफ्ते लोकसभा में दी है।
लोकसभा में पेश किए गए आंकड़े
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा लोकसभा में पेश किए गए आंकड़ों के अनुसार साल 2018 से साल जून 2023 तक बच्चों के गायब होने की कुल संख्या 2,75,125 है। जिसमें से 2,12,825 लड़कियां हैं। लोकसभा में दी गई जानकारी के अनुसार कुल 2 लाख 40 हजार 502 बच्चों को ढूंढ लिया गया। जिसमें से कुल 1,73,786 लड़कियां हैं।

ट्रैक चाइल्ड पोर्टल काम में लगा हुआ
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने एक लिखित जवाब में कहा कि “केंद्र सरकार की चाइल्ड हेल्पलाइन लापता बच्चों को ढूंढने के लिए देशभर में काम कर रही है। लापता बच्चों को तलाशने के लिए ट्रैक चाइल्ड पोर्टल भी है।”

मध्य प्रदेश आंकड़ों में शीर्ष पर जेड
- पिछले 5 वर्षों में सबसे ज्यादा बच्चे मध्य प्रदेश से गायब हुए हैं।
- MP से गायब हुए बच्चों की संख्या 61000 से ज्यादा है।
- वहीं, इस मामले में दूसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल है।
- जहां 49000 से अधिक बच्चे गायब हुए हैं।
- रिपोर्ट में दी गई जानकारी के मुताबिक, 7 राज्य ऐसे है, जहां सबसे अधिक बच्चे गया होते हैं।
- वे राज्य है – मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, कर्नाटक, गुजरात, दिल्ली और छत्तीसगढ़।
- इन राज्यों में गायब हुए बच्चो की संख्या कुल 2,14,664 है।
- अर्थात लापता हुए कुल बच्चों में से 78% तो इन्हीं सात राज्यों के लापता हुए बच्चे हैं।