DU Student Murder: डीयू के आर्यभट्ट कॉलेज के गेट पर गर्लफ्रेंड के चक्कर में हुआ मर्डर, चाकू घोंपकर की हत्या; दो आरोपी गिरफ्तार
सार
- डीयू के छात्र की चाकू घोंपकर हुई हत्या।
- ये वारदात आर्यभट्ट कॉलेज के गेट पर हुई है।
- इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
- आरोपियों में एक मृतक के साथ ही एसओएल Ist year का स्टूडेंट है।
MP Suicide Case: सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट कर लड़के ने किया सुसाइड; जानें पूरा मामला
विस्तार
Murder of DU Student: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के साउथ कैंपस में आर्यभट्ट कॉलेज के गेट के नजदीक महिला मित्र को लेकर हुए एक झगड़े में चार छात्रों द्वारा BA Ist year के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई।
मृतक छात्र की पहचान निखिल चौहान के रूप में हुई है। निखिल स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) से बीए आनर्स राजनीतिक विज्ञान Ist year का छात्र था।
दो आरोपी छात्र हुए गिरफ्तार
- पुलिस द्वारा हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
- वहीं, इस मामले में दो आरोपी छात्रों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
- जिसमें से एक निखिल के साथ ही एसओएल फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट है।

ये है पूरा मामला
बीते रविवार के दिन जब इन लोगों का कॉलेज में झगड़ा हुआ था तब एक छात्र ने निखिल की गर्लफ्रेंड को थप्पड़ मार दिया था। जिस पर निखिल ने उस लड़के की बुरी तरीके से पिटाई कर दी थी।
उस समय उस छात्र ने निखिल को देख लेने को धमकी दी और घर चला गया था। जिसके बाद कल रविवार को वह अपने चार साथियों के साथ निखिल की हत्या करने के इरादे से कॉलेज पहुंचा था। वहीं, पुलिस द्वारा स्कूटी बरामद कर ली गई है। साथ ही, गिरफ्तार हुए आरोपियों में एक का नाम हारून है।

CCTV में कैद हुई वारदात
- ये पूरी घटना कॉलेज के बाहर लगे एक CCTV कैमरे में कैद हो गई है।
- उस फुटेज के जरिए पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है।
- साथ ही, पुलिस गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है।
- मृतक निखिल बी ब्लाक, पश्चिम विहार का निवासी था।
- वह रविवार दोपहर तकरीबन 12:00 बजे अपनी महिला मित्र के साथ कॉलेज आया था।
- जहां गेट पर ही आरोपियों ने उसे घेर लिया।
- वहीं, चारों ने उसकी मिलकर पिटाई करनी शुरू कर दी।
- जिसमें से एक ने निखिल के सीने पर चाकू मार दिया और वहां से फरार हो गए।
- जिसके बाद, अन्य छात्रों ने निखिल को नजदीक स्थित चरक पालिका अस्पताल में भर्ती करवाया।
- लेकिन डाक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया है।
दक्षिण-पश्चिम जिला के डीसीपी मनोज सी ने जानकारी देते हुए कहा कि “पुलिस को चरक पालिका अस्पताल से वारदात की सूचना मिली। मुख्य आरोपित की पहचान कर ली गई है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।“